{"_id":"6aca36659972fda2df0839e4","slug":"mahak-excelled-in-the-speech-competition-while-kaveri-triumphed-in-painting-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122699-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भाषण में महक, चित्रकला में कावेरी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भाषण में महक, चित्रकला में कावेरी ने मारी बाजी
Sat, 10 Oct 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण में महक, चित्रकला में कावेरी और कबड्डी के बालक वर्ग में वॉरियर क्लब जबकि बालिका वर्ग में टीम गंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की महक प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की रीता द्वितीय और बीएससी तृतीय सेमेस्टर की स्मृति रावत तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की कावेरी ने पहला, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की हिना ने दूसरा और स्मृति रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में शिवानी भट्ट और स्मृति रावत की जोड़ी प्रथम रही।
कावेरी और मानसी पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर साक्षी और आयुषि राणा व वंदना और स्मिता की जोड़ियां रहीं। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित कबड्डी के बालक वर्ग में वॉरियर क्लब ने 25-21 से नागराजा क्लब को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में टीम गंगा ने टीम नागराजा को 23-20 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. प्रभात कुमार सिंह और डॉ. मंजू पांडे, चित्रकला का डॉ. कृष्णा डबराल और डॉ. सुगंधा वर्मा व रंगोली का डॉ. किरण जोशी और डॉ. आराधना राठौर ने किया। कबड्डी का संयोजन क्रीड़ा समिति प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने किया। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. किशोर सिंह चौहान, डॉ. नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, उर्वशी जुयाल, स्वर्ण सिंह, रोशन लाल, होशियार सिंह, जय प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।