फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Damta's young scientists dominate the science exhibition.

Uttarkashi News: विज्ञान प्रदर्शनी में डामटा के बाल वैज्ञानिकों का दबदबा

Sat, 10 Oct 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 10 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Damta's young scientists dominate the science exhibition.
नाटक में गंगटाड़ी रहा प्रथम, जीआईसी पौंटी में आयोजित हुईं ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव
विज्ञापन

बड़कोट। राजकीय इंटर कॉलेज पौंटी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी के विभिन्न विषयों में राइंका डामटा के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। वहीं, नाटक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज गंगटाड़ी ने पहला, बड़कोट ने दूसरा और कुथनौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर आयोजित महोत्सव में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर बारु राइंका डामटा के विद्यार्थी प्रथम, प्रियांशु डामटा द्वितीय और स्वीटी राबाइंका बड़कोट तृतीय रहीं। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण में रिजुल राज राइंका पौंटी प्रथम रहे।
विज्ञापन

गणितीय प्रतिरूपण में कुसुम तोमर डामटा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में पीयूष राजेंद्र मेमोरियल एकेडमी बड़कोट और स्वदेशी कृषि पद्धतियों में शिवम सिंह गंगटाड़ी प्रथम रहे। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में आरुष राउमावि गढ़खाटल और आपदा प्रबंधन में अरमान डामटा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में अलिशा डामटा, गणितीय प्रतिरूपण में वैष्णवी तोमर गड़ोली, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में वेदांश डामटा, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में आरव चौहान नौगांव, ग्रामीण परिवर्तन में राजमोहन डामटा और आपदा प्रबंधन में प्रिया डामटा प्रथम रहीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिंह भंडारी, महोत्सव के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडे, प्रधानाचार्य आशीष चंद्र रमोला और विज्ञान समन्वयक डॉ. वीरेंद्र बसियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed