{"_id":"67e3fc01eddc4932a30465f4","slug":"ganga-pollution-unit-office-should-be-opened-in-the-district-headquarters-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-111703-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जनपद मुख्यालय में खोला जाए गंगा प्रदूषण इकाई का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जनपद मुख्यालय में खोला जाए गंगा प्रदूषण इकाई का कार्यालय
Wed, 26 Mar 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला गंगा समिति की बैठक में सदस्यों ने गंगा प्रदूषण इकाई के कार्यालय को जनपद मुख्यालय में खोलने की मांग की। साथ ही कहा कि गंगा एवं यमुना नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए जिले में सीवरेज प्रबंधन के लिए बड़ी परियोजनाओं का निर्माण निर्माण किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा और यमुना नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने बताया कि पहले जनपद मुख्यालय में गंगा प्रदूषण इकाई का कार्यालय हुआ करता था, लेकिन इसे ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया। गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए बनने वाली योजनाओं पर भी असर पड़ा है। इसलिए इस कार्यालय को जनपद मुख्यालय में खोलना चाहिए। वहीं सीडीओ ने नगर पालिका को तांबाखाणी से कूड़ा हटाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीएस रावत, ईई मधुकांत कोटियाल, एलसी रमोला, सचिन सिंघल, प्रताप मटूड़ा, लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, अशोक सेमवाल, जय प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद