{"_id":"571115c74f1c1b9d0f4a6ab8","slug":"ganga-and-yamuna-valley-extending-cwc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एवं यमुनाघाटी में कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एवं यमुनाघाटी में कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अनुमोदन के बाद गंगा एवं यमुनाघाटी में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में 21 उपाध्यक्ष, 17 महामंत्री, 3 प्रवक्ता, 21 मंत्री, 13 कार्यकारिणी सदस्य तथा 20 लोगों को आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण एवं जिला अध्यक्ष नत्थी लाल शाह ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी ने मिशन 2017 चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूूंक दिया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नत्थी लाल शाह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गंगा एवं यमुना घाटी में सत्य प्रसाद नौटियाल, विजेंद्र गुसाईं, जगमोहन रावत समेत 21 उपाध्यक्ष, शेर सिंह राणा, जबर सजवाण, विशंबर उनियाल समेत 17 महामंत्री, राजीव रावत, शशिमोहन उनियाल, श्यामा देवी समेत 21 मंत्री तथा दिनेश गौड़, शरद रावत व गंभीरपाल परमार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर केंद्र की मोदी सरकार ने धनबल का प्रयोग कर उत्तराखंड में लोकतांत्रिक सरकार को गिराया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की सफलता से तय है कि जनता इसका जवाब मिशन 2017 के चुनाव में देगी।
विधायक सजवाण ने कहा कि उनकी 80 प्रतिशत घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं, शेष पर अब कार्य होना था। इस मौके पर प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार, ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, सुदर्शन चौहान, कमल सिंह रावत, सविता भट्ट और मनीष राणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।