फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Four new oxygen points will be established along the Yamunotri trekking route.

Uttarkashi News: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थापित किए जाएंगे चार नए ऑक्सीजन प्वाइंट

Sat, 16 May 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 16 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Four new oxygen points will be established along the Yamunotri trekking route.
सांस व ह्दय संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ने पर विभाग ने लिया निर्णय
विज्ञापन

उत्तरकाशी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर चार नए ऑक्सीजन प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। इसमें भंडेलीगाड़ से देवदर्शनी जाने वाले ढाई किमी लंबे ट्रैक रूट पर भी ऑक्सीजन प्वाइंट बनाया जाएगा। विभाग की ओर से यात्रा के दौरान सांस और हृदय संबंधी हाईएल्टीट्यूड सीकनेस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
सीएमओ डॉ. बीएस रावत के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम डॉ. आरसी आर्य ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही एसीएमओ डॉ. कुलवीर राणा ने हीना स्क्रीनिंग केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ आर्य ने बड़कोट दोबाटा स्क्रीनिंग केंद्र से लेकर यमुनोत्री धाम पैदल ट्रैक तक संचालित सभी चिकित्सा इकाइयों एवं एफएमआर केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी चिकित्सालय में श्रद्धालुओं की बेहतर स्वास्थ्य जांच के लिए एक पोर्टेबल ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई गई है। साथ ही ईसीजी संचालन के लिए अतिरिक्त चिकित्सक एवं टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। प्रतिदिन कम से कम 20 श्रद्धालुओं की ईसीजी जांच की जाएगी। वहीं, कोई श्रद्धालु हाई रिस्क श्रेणी में पाया जाता है, तो उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा। साथ ही यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर वन विभाग के वैकल्पिक मार्ग, भंडेली गाड़ पुल, भैरव मंदिर के समीप और अठारह कैंची में चार नए ऑक्सीजन प्वाइंट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed