{"_id":"5f05ea098ebc3e63823127b9","slug":"four-more-corona-positives-found-in-uttarkashi-utter-kashi-news-drn349409418","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव आने के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 65 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 25 एक्टिव केस का जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि मंगलवार देर शाम को जिले में चार प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन लोग कुछ दिन पहले दिल्ली से तथा एक हरियाणा से लौटा है। हरियाणा से लौटा युवक कलक्ट्रेट के पास बनाए गए कंटेनमेंट जोन में रहता है। शेष तीन में से दो चिन्यालीसौड़ और एक भटवाड़ी प्रखंड है। डा. बिस्वास ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 91 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें से 65 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक मरीज की मृत्यु हुई, जबकि शेष 25 का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
राहत : चमोली में छह दिनों से नहीं मिला कोई संक्रमित
गोपेश्वर। चमोली जिले में 76 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 74 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब सिर्फ दो एक्टिव केस रह गए हैं, जिनका इलाज कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैंण में चल रहा है। इनके भी स्वास्थ्य में सुधार है। पिछले 6 दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल लगातार टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को टिहरी जिले में नहीं आया कोई केस
नई टिहरी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं आया है। अब तक जिले में 422 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 419 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। एडीएम शिवचरदण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। 40 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। जिले में कोरोना संक्रमण का सिर्फ एक एक्टिव केस है। अभी 238 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। ब्यूरो
14 लोगों की कारोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
लैंसडौन। कोरोना पॉजिटिव पीडब्लूडी के ठेकेदार, उसके एक सहयोगी के संपर्क में आए सभी 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पीडब्लूडी लैंसडौन के ठेकेदार, उसके एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पीडब्लूडी के 11 कर्मचारियों को क्वारंटीन कराया था। इनके अलावा तीन अन्य लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए एम्स भेजे गए थे। जयहरीखाल प्राथमिक चिकित्सालय के चिकित्सक डा. पुंकेश पांडे ने बताया कि 14 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
दिल्ली से पहुंची महिला
निकली कोरोना पॉजिटिव
बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
परिवार के चार सदस्यों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया
कोटद्वार। दिल्ली से कोटद्वार के रतनपुर पहुंची 35 साल की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला कोे बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। साथ ही उसके परिवार के चार सदस्यों को कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। अन्य संपर्कों की सूची तैयार की जा रही है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि महिला प्राइवेट कार से बीती 28 जून को अपने परिवार के साथ कोटद्वार पहुंची थी। कौड़िया चेक पोस्ट पर उसका तापमान सामान्य पाया गया था।
रेड जोन से आने की वजह से उसे होम क्वारंटीन किया गया था। बुखार की शिकायत होने पर 30 जून को महिला को कोरोना केयर सेंटर लाया गया। साथ ही कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।