{"_id":"578906a74f1c1b067b13ddcd","slug":"five-years-had-also-appointed-spokespersons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष में भी नहीं हुई प्रवक्ताओं की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष में भी नहीं हुई प्रवक्ताओं की नियुक्ति
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राइंका पुजारगांव को सरकार ने पांच साल पहले इंटरमीडिएट का दर्जा तो दिया, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की नियुक्ति तो दूर पदों का सृजन तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को गुस्साए अभिभावक डीएम से मिले।
अभिभावकों ने बताया कि सरकार ने हाईस्कूल पुजारगांव को वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट का दर्जा दिया था। उसी साल से यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया था। पांच साल बाद भी प्रवक्ताओं के पदों का सृजन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि विधायक ने 15 दिनों तक स्कूल में प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आश्वसान दिया है। यदि तय समय तक शिक्षकों की तैनाती नहीं होती तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
डीएम को मिलने वालों में प्रधान ज्योतिराम सेमवाल, विक्रम सिह, गीतराम सेमवाल, हरि प्रसाद, राजेशलाल, हरीशचंद्र नौटियाल, पातीराम, सुरेश कुमार, हरीशचंद्र नौटियाल, मुन्नी देवी और सोना देवी आदि रहे।
विज्ञापन