फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fire in three-storey house, goods burnt

तीन मंजिला मकान में लगी आग, सामान जला

Mon, 28 Mar 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in three-storey house, goods burnt
नौगांव विकासखंड के कोटला गांव में एक तीन मंजिला मकान सहित एक अन्य भवन में आग लग गई, जिससे भवनों में रखा सभी सामान जल गया। गनीमत रही कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत राशि वितरित कर दी गई है। कुल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार देर रात बनाल पट्टी के कोटला गांव में तीन मंजिला एक मकान व उसके समीप एक अन्य भवन में अचानक आग लग गई। भवन में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इन भवनों में स्याबोलाल, संत लाल व दर्शन लाल के कुटुंब के 9 परिवार रहते थे। ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि गांव में नेटवर्क सुविधा न होने के कारण गांव से दो किमी दूर जाकर घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। वहीं गांव में पानी की किल्लत होने से आग पर नियंत्रण पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव में सड़क सुविधा न होने से अग्निशमन आदि व्यवस्थाओं के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया था। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि आग से हुए नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम भेजी गई है। तात्कालिक रूप में सभी पीड़ित परिवारों को 3800 की राहत धनराशि प्रति परिवार दी गई है। एसडीएम ने बताया कि शार्ट सर्किट से आवासीय भवन मे आग लगी है।
विज्ञापन

चार किमी पैदल है घटना स्थल
तहसील मुख्यालय बड़कोट से कोटला गांव की दूरी 19 किमी है, जिसमें से 15 किमी का सफर सड़क ा है और 4 किमी पैदल चलना पड़ता है। सड़क सुविधा न होने से गांव तक अग्निशमन का वाहन का पहुंचना संभव नहीं है। वहीं गांव में नेटवर्क सुविधा भी नहीं है, जिससे संचार माध्यमों से सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ग्रामीण घटना की सूचना सोमवार सुबह 4 बजे दे पाए, जब तक प्रशासन की टीम पहुंचती ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed