फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Farmers Credit Card and Fishing Card given

किसान क्रेडिट कार्ड व मत्स्य पालन कार्ड दिए

Fri, 10 Jul 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers Credit Card and Fishing Card given
गंगोरी उत्तरकाशी में मत्स्य पालकों को मछली के बीज वितरित करते अधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गंगोरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा एक दर्जन मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड व मत्स्य पालन कार्ड दिए गए। साथ ही उन्हें मछली के बीज भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रलयंकर नाथ ने एकीकृत खेती तकनीक को अपनाते हुए मत्स्य पालन से जुड़ने की अपील की। वहीं मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक प्रमोद कुमार शुक्ल ने मछली पालन उद्योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मछली पालन से ग्रामीणों को प्रोटीन युक्त भोजन मिलने के साथ ही अतिरिक्त आमदनी भी हो सकती है। इस कार्य को करने के लिए सरकार द्वारा ऋण, मछली के बीज, भोजन, विपणन, पैकेजिंग आदि सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इसलिए सभी लोगों को पारंपरिक खेती बागवानी के साथ मछली पालन उद्योग से भी जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड सुनील मोहन, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विश्वेश्वर प्रसाद, मत्स्य निरीक्षक वीरेंद्र कुकरेती, चंद्रशेखर चमोली, मनमोहन, विजय मोहन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed