फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Exercise to make Bhatwadi block 100 percent literate

भटवाड़ी ब्लाक को शतप्रतिशत साक्षर बनाने की कवायद

Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Exercise to make Bhatwadi block 100 percent literate
प्रशासन ने जनपद को शतप्रतिशत साक्षर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रथम चरण में भटवाड़ी विकासखंड को जून 2021 तक मॉडल साक्षर ब्लाक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने बताया कि शिक्षा विकास का मूल आधार है। इसके लिए पूरे जनपद को शतप्रतिशत साक्षर किया जाना है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने तथा लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी पत्र जारी करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कोविड-19 महामारी समेत अन्य कारणों से कई बच्चों के स्कूल छोड़ने की सूचना है। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पुन: स्कूलों में दाखिला दिलाने और शिक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह, बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, बाल विकास परियोजना अधिकारी संगम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed