फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even today, the priests carry the festival palanquin of Mother Ganga through the difficult path to Mukhba.

Uttarkashi News: आज भी तीर्थपुरोहित कठिन डगर से मुखबा पहुंचाते हैं मां गंगा की उत्सव डोली

Wed, 22 Oct 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 22 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Even today, the priests carry the festival palanquin of Mother Ganga through the difficult path to Mukhba.
मुखबा-जांगला सड़क नहीं बनने से होती है दिक्कत, मांग की नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट बंद और खुलने पर आज भी तीर्थ पुरोहित और ग्रामीण गंगा की उत्सव डोली को मुखबा से जांगला तक दोनों ओर खतरनाक पगडंडियों से पहुंचाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से मुखबा से जांगला तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस पर सबसे अधिक परेशानी बर्फबारी के दौरान होती है। क्योंकि कई बार कपाट बंद होने के समय क्षेत्र में बर्फबारी होती है।
सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार आज भी मां गंगा की उत्सव डोली कपाट खुलते समय मुखबा से गंगोत्री धाम तक पैदल जाती है। वहीं कपाट बंद होने पर उत्सव डोली गंगोत्री से मुखबा तक पैदल ही आती है। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों को सबसे अधिक परेशानी का सामना जांगला से मुखबा तक करना पड़ता है। क्योंकि वहां पर करीब सात किमी का पैदल मार्ग खड़ी चट्टानों और पहाड़ी पर बनी पगडंडियों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित इन पगडंडियों में विषम परिस्थिति के बीच उत्सव डोली को पूरी श्रद्धा के साथ ले जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से मुखबा से जांगला तक करीब सात किमी लंबी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके बाद प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सहित वन विभाग और लोनिवि के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम ने इस संबंध में वन विभाग और लोनिवि को संयुक्त सर्वे कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार तक गुहार लगाई है। सड़क निर्माण से तीर्थ पुरोहितों और ग्रामीणों को तो लाभ मिलेगा वहीं गंगोत्री हाईवे के विकल्प के रूप में यह सहयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed