{"_id":"68e3b2765fd7f6d9b705ea6e","slug":"even-after-joining-uttarkashi-district-tehri-is-still-making-rounds-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-115143-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में शामिल होने के बाद भी काट रहे टिहरी के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उत्तरकाशी जिले में शामिल होने के बाद भी काट रहे टिहरी के चक्कर
Mon, 06 Oct 2025 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 06 Oct 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
सौंदी गांव एक वर्ष पूर्व किया गया है उत्तरकाशी जिले में शामिल
उत्तरकाशी। धौंतरी उपतहसील के सौंदी गांव को करीब एक वर्ष पूर्व जनपद में शामिल किया गया था लेकिन एक वर्ष बाद भी ग्रामीणों को सभी विभागीय कार्यों के लिए टिहरी जनपद का चक्कर काटना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार मांग कर चुके हैं। उनके दस्तावेज या अन्य कार्यों को डुंडा तहसील से पूरा करवाया जाए लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को लिखित जानकारी दी गई है।
सौंदी गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह चौहान, सूरत सिंह, आनंद सिंह का कहना है कि गत वर्ष नवंबर 2024 में उनके गांव को शासन ने उत्तरकाशी जनपद में शामिल कर दिया था लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। वह गांव को उत्तरकाशी जनपद में इसलिए शामिल करवाने की मांग कर रहे थे जिससे कि सरकारी विभागों से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तरकाशी से गांव की दूरी करीब 30 किमी है तो टिहरी जनपद मुख्यालय से यह दूरी करीब 150 किमी की थी। लंबी मांग के बाद उत्तरकाशी जनपद में तो शामिल कर दिया गया लेकिन अभी भी विभागीय संबंधित कार्यों के लिए उन्हें टिहरी जनपद की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं वहां पहुंच कर अधिकारियों का कहना होता है कि अब उनके सभी कार्य उत्तरकाशी से होंगे। लेकिन दोनों जनपदों के बीच चक्कर काटकर वह थक गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें केंद्रीय ओबीसी का लाभ दिया जाए। साथ ही सिलोड़ा मुखमाल गांव मुखेम लोक निर्माण विभाग की सड़क से जोड़ा जाए। वहीं गांव को जोड़ने वाली सड़क को सही करने के साथ ही गावं में आधार कार्ड कैंप लगवाने की मांग की है।