{"_id":"617955c6f3186e28704b2e30","slug":"energy-workers-angry-due-to-non-implementation-of-agreement-utter-kashi-news-drn394559143","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते पर अमल नहीं होने से ऊर्जा कर्मचारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते पर अमल नहीं होने से ऊर्जा कर्मचारी नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा भागीरथी घाटी शाखा ने शासन स्तर पर हुए समझौते पर अमल नहीं होने पर नाराजगी जताई है। धरासू में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने सीएम और मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि पांच अक्टूबर को शासन के साथ हुए समझौते के तहत कई मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन सहमति के 14 विषयों पर आदेश जारी नहीं हुआ है। बैठक में तकनीशियन अवर अभियंता तथा सहायक अभियंताओं की प्रारंभिक वेतन वृद्धि के विषय को कैबिनेट में नहीं रखने पर रोष जताया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह सभा आयोजित कर आगे की कार्रवाई पर रणनीति तैयार की जाएगी। ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों के लिए रात्रि पाली भत्ता तथा विशेष ऊर्जा भत्ता स्वीकृत होने पर संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया। लेकिन इसकी धनराशि नियमित कर्मचारियों से कम रखने पर असंतोष जताया। सभा में इंजीनियर श्याकी कुमार, यशपाल महर, हरीश तिवारी, सावन रावत, विक्की दास, मुकेश तोमर, पंकज सैनी, अतुल सिंह, किशोर मेहरा, विनोद चौधरी, राजेंद्र कार्की, दीक्षा, आनंद उनियाल, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।