{"_id":"6138c1078ebc3ee2141b6270","slug":"employees-protest-against-three-range-officers-utter-kashi-news-drn3897659121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन रेंज अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन रेंज अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी में तैनात दो लेखाकार और तीन रेंज अधिकारियों के बीच बजट आवंटन पर विवाद छिड़ गया है। लेखाकारों के समर्थन में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने तीनों वन क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। साथ ही इस संबंध में वन संरक्षक मुनिकी रेती को ज्ञापन भी भेजा है। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर का कहना है कि कर्मचारियों और रेंज अधिकारियों के बीच का मामला आपसी मतभेद का है। इससे केवल कार्य में व्यवधान होगा। दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले का निस्तारण करवाया जाएगा।
अपर वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की ओर से आवंटित बजट के रेंजवार वितरण पर उत्तरकाशी वन प्रभाग में विवाद हो गया है। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने तीन रेंज अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उक्त रेंज अधिकारियों पर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में तैनात लेखाकारों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। लेखाकार रमेश उनियाल और रमेश लाल ने कहा कि विभाग में उपलब्ध बजट के अनुसार सभी रेंजों को बजट आवंटित किया गया लेकिन डुंडा रेंज अधिकारी, मुखेम रेंज अधिकारी व टकनौर रेंज अधिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से काले झंडे का प्रदर्शन कर आवंटित बजट का विरोध किया। बुधवार को तीनों रेंज अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी विनित तोमर ने लेखाकार रमेश उनियाल और रमेश लाल को बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाब देने के बाद जब वे डीएफओ कार्यालय से बाहर निकले तो मुखेम रेंज के रेंज अधिकारी ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। दोनों ने भागकर जान बचाई। उन्होेंने इस मामले में वन संरक्षक भागीरथी वृत्त मुनिकीरेती को ज्ञापन भेजा है। वहीं प्रभागीय कार्यालय के कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मुखेम रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की अभद्रता नहीं की है। वे बड़ी शालीनता से डीएफओ कार्यालय में बैठे थे और बात कर रहे थे। लेखाकारों ने उनके और महिला रेंज अधिकारी के साथ अभद्रता की है।
कोट:
--कर्मचारियों और रेंज अधिकारियों के बीच का मामला आपसी मतभेद का है। इससे केवल कार्य में व्यवधान होगा। दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले का निस्तारण करवाया जाएगा। -पुनीत तोमर, प्रभागीय वनाधिकारी, वन प्रभाग उत्तरकाशी।