{"_id":"61b624f058295f5d422be552","slug":"employees-problems-should-be-solved-panwar-utter-kashi-news-drn398586216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्याएं हों हल : पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्याएं हों हल : पंवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। संगठन से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि सरकारों से वार्ता के बावजूद अभी कई मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है।
रविवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति प्रांतीय संयोजक प्रताप पंवार उत्तरकाशी पहुंचे। यहां जीएमवीएन गेस्ट हाउस में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ 18 सूत्री मांगों के लिए कई वर्षों से संघर्षरत हैं। आंदोलन के दौरान अलग-अलग सरकारों के मुख्यमंत्रियों से कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक 15 मांगों को लेकर पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई दौर की बैठकों के बाद कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। बैठक में गोपाल राणा, प्रकाश पंवार, जयप्रकाश बिजल्वाण, विजय पूरी, मनमोहन सिंह, अशोक ठाकुर, अजय जोशी, धर्मेंद्र सिंह, गिरीश उनियाल, गंगेश्वर परमार, राजबीर सिंह आदि थे।