फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity workers staged a protest through a gate meeting in Dharasu.

Uttarkashi News: धरासू में बिजली कर्मियों ने गेट मीटिंग कर किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 17 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers staged a protest through a gate meeting in Dharasu.
चिन्यालीसौड़। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को धरासू विद्युत गृह में अधिकारियों, कर्मचारियों और उपनल कर्मियों ने गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ऊर्जा निगम प्रबंधन को दिए गए 19 सूत्री मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। संघर्ष मोर्चा ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा भागीरथी घाटी के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जल विद्युत परियोजनाओं की भूमि को अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए दिए जाने और विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण संबंधी शासनादेश का कड़ा विरोध किया। उन्होंने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। सभा का संचालन जगदीश नौटियाल और अध्यक्षता संदीप नेगी ने की। इस दौरान अमित चौधरी, प्रदीप बागड़ी, इकमल सिंह, कामेश, सावन सिंह, अरशद अली खान, हेमंत, भुवन चंद्र, अनुज तिवारी, जसवीर सिंह, ज्योति, कमला राणा, दीक्षा चौहान, किशोर, नितिन कुमार, विनोद चौहान और कुलवीर राणा ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed