फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Economic crisis in front of taxi owners and drivers due to Corona

कोरोना के चलते टैक्सी मालिक व चालकों के सामने आर्थिक संकट

Thu, 06 May 2021 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Economic crisis in front of taxi owners and drivers due to Corona
कोरोना महामारी के चलते टैक्सी-मैक्सी वाहनों के मालिक व चालकों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। जिससे बैंकों से लिए गए ऋण की अदायगी और चालकों का वेतन देना मुश्किल हो गया है। यमुना घाटी के टैक्सी- मैक्सी वाहन मालिकों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर आर्थिक सहायता देने और दो साल का टैक्स माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने वाहन में 50 फीसदी यात्रियों को बैठाने के आदेश के साथ किराए में बढ़ोतरी नहीं की है। इससे टैक्सी-मैक्सी वाहनों के मालिक व चालकों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। वाहन मालिकों व चालकों ने मांग की है कि सरकार टैक्सी के मालिकों व चालकों को आर्थिक मदद करें। साथ ही बैंकों से लिए गए ऋण का ब्याज और दो वर्ष के टैक्स को माफ किया जाए। ज्ञापन देने वालों में रर्वाइं दूनघाटी मैक्सी कैब एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद रमोला, सचिव सुनील, कोषाध्यक्ष मनोज गौड़, उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह राणा, यमुनावैली टैक्सी मालिक वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, सचिव रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष महावीर, संगठन मंत्री सुरेंद्र रावत, यमुनोत्री मोटर मालिक टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अजय चौहान, सचिव दिनेश भारती, कोषाध्यक्ष महिदेव बिष्ट, सहदेव रावत, सरदार चौहान, जयेंद्र चौहान, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed