फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   During the week, the asphalt crumble

हफ्तेभर में ही उखड़ गया डामर

Sun, 10 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 10 Apr 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
During the week, the asphalt crumble
सड़क - फोटो : amarujala

सरकारी विभागों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की घटिया गुणवत्ता के एक के बाद एक मामले सामने आने पर भी जिम्मेदार अधिकारी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से ब्लाक मुख्यालय के पास कराया गया डामर एक हफ्ते भी नहीं टिका।

विज्ञापन


राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से ब्लाक मुख्यालय के निकट यमुनोत्री हाईवे के साढ़े तीन किमी हिस्से में करीब 40 लाख रुपये की लागत से डामर कराया जा रहा है। एक हफ्ते पहले ही यहां आधा किमी सड़क पर किया गया डामर उखड़ने लगा है।
विज्ञापन


मानक के अनुसार कार्य नहीं करने और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल करने से यह स्थिति आ रही है। डामर उखड़ने से हाईवे पर फिर गड्ढे पड़ने शुरू हो गए हैं। लोगों का कहना है कि हर साल यात्रा के नाम पर इन सड़कों पर लाखों रुपये सरकारी बजट ठिकाने लगाया जाता है। यदि एक बार में ही मजबूती के साथ काम हो तो बार-बार बजट खर्च करने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे के कुछ हिस्सों में डामरीकरण उखड़ गया है। इन हिस्सों में ठेकेदार से दोबारा डामरीकरण कराया जाएगा। सड़क की सही तरीके से सफाई न करने और पानी भरने के कारण डामर उखड़ रहा है। इस संबंध में ठेकेदार को निर्देशित किया जा रहा है।
नवनीत पांडे, ईई, राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed