{"_id":"adec38c76b4721cb1f3904746851335f","slug":"dun-usnagar-rudrapur-win-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून, ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर के नाम रहे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून, ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर के नाम रहे मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बुधवार को विभिन्न टीमों के बीच खेली गई। चार रोमांचक मैचों में हैंडबॉल एसोसिएशन देहरादून, ऊधमसिंह नगर, देहरादून तथा रुद्रपुर के नाम रहे। इस मौके मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ ने हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय की ओर से आजाद मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मैच खेले गए।
पहले मैच में जिला हैंडबॉल एसोसिएशन देहरादून ने बागेश्वर को 26-10 से हराया। डीएचए देहरादून की ओर से नीरज ने टीम के लिए 8 गोल दागे। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने चमोली को 18-07 से हराया।
विज्ञापन
इसमें ऊधमसिंह नगर की टीम से कृष्ण कुमार ने अकेले ही 13 गोल दाग कर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा को 20-05 हराया। देहरादून से अंकित जोशी ने 6 गोल किए, जबकि प्रतियोगिता के चौथा मैच में रुद्रपुर तथा उत्तरकाशी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें रुद्रपुर से त्रिलोक सिंह ने 8 गोल दाग कर टीम को 10-8 से जीत दिलाकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, रमाशंकर शर्मा, रघु रावत, जयदीप, विक्रांत शर्मा, शिवम सैन, विनोद, रमेश राणा ने निर्णयक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आरएस रावत, शिवरतन रावत, प्रेम सिंह पंवार अनिल आदि मौजूद थे।