फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drinking water line has been stopped in Banchaura market for two months

बनचौरा बाजार में दो माह से चोक पड़ी है पेयजल लाइन

Wed, 09 Dec 2020 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line has been stopped in Banchaura market for two months
बनचौरा बाजार क्षेत्र में बीते दो माह से पेयजल लाइन चोक होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। साथ ही मुख्य पाइप लाइन से जगह-जगह हो रहे रिसाव से यहां भूधंसाव का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जल संस्थान से शीघ्र इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ की कनिष्ठ उपप्रमुख उर्मिला रांगड़ ने बताया कि बनचौरा बाजार में पानी की लाइन बीते करीब दो माह से चोक पड़ी है। लाइन चोक होने तक घर-दुकानों तक नलों में पानी नहीं आ रहा है। वर्ष 2010 में बनचौरा बाजार में भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में अब यहां पाइप लाइन से पानी का रिसाव होने से फिर भूधंसाव का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता महेश रावत ने कहा कि जल्द ही बनचौरा बाजार में चोक हुई पेयजल लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed