फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM and MLA took stock of the damage

डीएम व विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

Sat, 20 Aug 2022 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
DM and MLA took stock of the damage
उत्तरकाशी के आराकोट बंगाण क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक दुर्ग - फोटो : UTTER KASHI
मोरी के आराकोट बंगाण क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का पुरोला विधायक व जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मलाना गांव के पास गदेरे से हो रही भूमि कटाव एवं खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को नुकसान का जायजा लेने पहुंचे पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल व डीएम अभिषेक रूहेला ने टिकोची बाजार एवं राजकीय इंटर कालेज के लिए खतरा बने हुए गदेरे में सुरक्षात्मक कार्य कराने को कहा। पूर्व ग्राम प्रधान बरनाली जगदीश ने गांव तक पैदल मार्ग बनाने एवं पेयजल आपूर्ति की मांग की। प्रधान पावली प्रमिला ने बताया कि डेलून हरिजन बस्ती में भारी भूस्खलन होने से चार आवसीय मकान खतरे की जद में हैं। संबंधित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। आराकोट बंगाण क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान चिंवा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग द्वारा बिना मीटर रीडिंग के भारी भरकम बिल भेजने की शिकायत की। निरीक्षण में लोनिवि ईई दीपक कुमार, सीएचओ डा. रजनीश सिंह, एसीएमओ डा. आरसी आर्य, जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रामनरेश गुलेरिया, चंद्रमणि, पूर्व ग्राम प्रधान चिंवा उपेंद्र सिंह, सतीश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed