{"_id":"612902108ebc3e7a0601b25a","slug":"divyang-residential-school-did-not-get-grant-amount-utter-kashi-news-drn3886622154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग आवासीय स्कूल को नहीं मिली अनुदान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग आवासीय स्कूल को नहीं मिली अनुदान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की मोबाइल टीम को एक बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट मिला। टीम बच्चे को सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले आई। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ की मोबाइल टीम ने ग्राम पंचायत क्यारी के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां टीम को 6 माह के एक बच्चे में गंभीर बीमारी की आशंका हुई। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ लाया गया। वहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के लक्षण मिले। सीएचसी के प्रभारी डा. विनोद कुकरेती ने बताया कि उक्त बच्चे को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को निशुल्क वाहन भी उपलब्ध कराया गया।
क्या है न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट
न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट एक गंभीर बीमारी है। इसमें रीढ़ की हड्डी में फोड़ा हो जाता है जिससे पैर काम करने बंद कर देते हैं। साथ ही कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। यह बीमारी बच्चे मे पैदा होने के दौरान ही हो जाती है। बीमारी के मुख्य कारण गर्भावस्था के दौरान लापरवाही, पौष्टिक आहार की कमी है। इसके अलावा कुछ में यह बीमारी आनुवांशिक भी होती है। सर्जरी से इसके ठीक होने की संभावना रहती है।