फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Displeasure expressed when drinking water supply is interrupted

पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर जताई नाराजगी

Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed when drinking water supply is interrupted
पालिका क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे जनता को जरूरत भर का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। आक्रोशित लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिशन सिंह चौहान, डॉ. जेपी सकलानी, रवि भंडारी, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि एक तरफ सरकार कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार पानी से हाथ धोने की सलाह दे रही है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभाग एक सप्ताह बाद भी पेयजल आपूर्ति को सुचारु नहीं कर सका है। आलम यह है कि रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी लोगों को प्राकृतिक जलस्रोत व हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव कैसे संभव हो सकता है। आक्रोशित लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पेयजल लाइन टूट गई थी, जिसे अब ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed