फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Discussion on preparations for the opening of the Annapurna temple

अन्नपूर्णा मंदिर के कपाटोद्घाटन की तैयारी पर चर्चा

Sun, 25 Apr 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for the opening of the Annapurna temple
डोडीताल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाटोद्घाटन की तैयारियों को लेकर रविवार को संगमचट्टी में असी गंगा घाटी के ग्रामीणों की बैठक हुई। 29 अप्रैल को देव डोलियों के साथ ग्रामीण अगोड़ा से डोडीताल के लिए रवाना होंगे तथा 30 अप्रैल को अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को संगमचट्टी में डोडीताल पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष कमल सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान गणेश की जन्मस्थली डोडीताल स्थित मां अन्नपूर्णा के प्राचीन मंदिर के कपाटोद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा की गई। शुभ मुहूर्त के अनुसार 30 अप्रैल को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पूर्व 29 अप्रैल को क्षेत्र के आराध्य नाग देवता, सर्पनाथ, नारायण देवता आदि देवी देवताओं की डोलियों के साथ असी गंगा घाटी के ग्रामीण अगोड़ा से डोडीताल के लिए रवाना होंगे। अगले दिन विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन कार्यक्रम में सीमित संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड की गाइड लाइन का अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन भी चर्चा की गई। इस मौके पर पुजारी परिवार के संतोष खंडूड़ी, कमलेश्वर खंडूड़ी, मदन खंडूड़ी, चंद्रमोहन खंडूड़ी, दिनेश खंडूड़ी, शिवराम पंवार, अगोड़ा के प्रधान मुकेश पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनोज पंवार, धनवीर राणा, पवित्रा राणा, ममता रावत, बलदेव राणा, महादेव रावत, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed