{"_id":"624309e1303fbb73a57bd9cf","slug":"dirt-spreading-due-to-clogged-drains-utter-kashi-news-drn407611199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नालियों की गंदगी से फैल रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नालियों की गंदगी से फैल रही गंदगी
विज्ञापन
उत्तरकाशी में नाली के ऊपर सजा बाजार।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा सीजन शुुरू होने में कुछ ही समय बचा है और उत्तरकाशी शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां कहीं बंद नालियों की गंदगी फैल रही है, तो कहीं भागीरथी किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रशासन जानकारी होने के बावजूद मौन बना हुआ है।
यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी शहर में व्यवस्थाएं पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है, जिससे नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। चौक नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। वहीं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है।
बिजली बिल का भुगतान न होने पर ऊर्जा निगम ने पालिका की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया है। वहीं शहर की अधिकांश नालियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। नालियों के ऊपर पक्का अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
- शहर की स्ट्रीट लाइट को बहाल करने के लिए अभी प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जा रहे हैं। अतिक्रमण व अन्य समस्याओं पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। -रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी)।
- पालिका की ओर से नियमित सफाई किए जाने की जानकारी दी गई है। बिजली का बिल जमा न होने से कनेक्शन काटा है। पालिका के पास फंड के संबंध में जानकारी ली जाएगी। शहर की समस्याओं के निस्तारण पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। -मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।