फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Diploma Pharmacist Association demands appointment

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने की नियुक्ति की मांग

Sat, 08 May 2021 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist Association demands appointment
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में बढ़े दबाव के बाद स्टाफ नर्स व वार्ड ब्वाय की तरह फार्मेसिस्टों को भी संविदा पर तैनाती देने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार ने ज्ञापन में कहा कि कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे अस्पतालों में संसाधनों एवं कार्मिकों की अतिरिक्त आवश्यकता है। कहा कि वर्तमान में जिला अस्पताल में फार्मेसिस्ट संवर्ग के 11 में से मात्र 5 ही कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने महामारी से निपटने के लिए कम से कम 20 फार्मेसिस्टों को संविदा के माध्यम से तैनाती देने की मांग की। इधर, डुंडा ब्लाक की पूर्व प्रमुख अशर्फी भंडारी ने कोविड-19 के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद को पत्र लिखकर विभिन्न चिकित्सालयों में उपनल के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में आयुर्वेद, एलोपैथ व होम्योपैथिक फार्मेसिस्टों को नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मध्येनजर राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed