फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dharasu police station gets its new permanent building.

Uttarkashi News: धरासू पुलिस थाने को मिला अपना नया स्थायी भवन

Mon, 05 Jan 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 05 Jan 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Dharasu police station gets its new permanent building.
2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ था धरासू थाना, अब नालूपानी में हाईटेक भवन तैयार
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। धरासू पुलिस थाने को एक दशक बाद अपना स्थायी कार्यालय और आवासीय भवन मिल गया है। चिन्यालीसौड़ से थाना धरासू को नालूपानी में बनाए गए नए भवन में कार्यालय शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के साथ पुलिस सेवाएं मिल पाएगी।
वर्ष 2013 की आपदा में धरासू थाने का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद से वर्तमान में थाने का संचालन चिन्यालीसौड़ चौकी में चल रहा था। चौकी से ही थाने के संचालन के चलते कई बार पुलिस कर्मियों को जगह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद धरासू थाने का अपना भवन और कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण चिन्यालीसौड़ से 10 किमी दूर नालूपानी में पूरा हुआ है।
विज्ञापन

नालूपानी में 2.45 करोड़ से थाना भवन का निर्माण और करीब 1.33 करोड़ की लागत से आवासीय भवन का निर्माण किया गया। लंबे समय से थाना भवन और आवासीय भवन निर्माण का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों को अपना कार्यालय व आवासीय भवन मिला है। लगभग चार साल बाद पुलिस कार्यालय और आवासीय भवन बनकर तैयार हुआ। थाना धरासू निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि थाना को नालूपानी में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। विधिवत रूप से थाना कार्यालय नालूपानी में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed