{"_id":"559b856a29ba17dea26c7bb081eec88f","slug":"despite-the-rush-of-cold-grew-melarthion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के बावजूद बढ़ी मेलार्थियों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के बावजूद बढ़ी मेलार्थियों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बावजूद माघ मेले में मेलार्थियों में खूब भीड़ उमड़ी, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले। ठिठुरन बढ़ने से गर्म कपड़ों के स्टालों की बिक्री में इजाफा हुआ।
मकर संक्रांति पर 14 जनवरी से शुरू हुए पौराणिक माघ मेले में बीते चार दिनों से भारी भीड़ जुट रही है।
मंगलवार को भी मेला प्रांगण खचाखच भरा रहा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीददारी की। मंगलवार को दिनभर सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।
इसके बावजूद मेलार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मेला प्रांगण खचाखच भरा रहा। खाद्य सामग्री के स्टालों के साथ ही गर्म कपड़े एवं कंबलों की दुकानों पर खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने सदस्यों के साथ मेला प्रांगण का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में भारी भीड़ के चलते पुलिस को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।