{"_id":"69736532bf06cdde500b8658","slug":"despite-the-rain-and-cold-the-protesters-continued-their-sit-in-demonstration-on-the-36th-day-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117630-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बारिश और ठंड के बीच 36वें दिन भी धरने पर डटे रहे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बारिश और ठंड के बीच 36वें दिन भी धरने पर डटे रहे आंदोलनकारी
Fri, 23 Jan 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 23 Jan 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। तांबाखाणी सुरंग के बाहर कचरा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर प्रदर्शनकारियों का धरना 36वें दिन भी जारी रहा। बारिश और ठंड के बावजूद आंदोलनकारी धरने पर डटे रहे और कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कचरा हटाने की मांग को लेकर गोपीनाथ व उनके समर्थकों का धरना शुक्रवार को बारिश और कड़ाके ठंड के बीच जारी रहा। धरने पर बैठे गोपीनाथ ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी हम खुले आसमान के नीचे बैठे हैं, लेकिन पालिका और प्रशासन अभी भी सोया हुआ है। धरना स्थल पर राम सिंह, विष्णुपाल सिंह रावत, संतोष सेमवाल, धन सिंह पंवार, आशीष सौन्दाल, रामलाल विश्वकर्मा, भानु प्रताप सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद