{"_id":"6277cfb7d85f791b87236d21","slug":"department-alert-on-illegal-dumping-and-dumping-of-debris-in-yamuna-utter-kashi-news-drn41114601","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध डंपिंग व यमुना में मलबा डाले जाने पर विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध डंपिंग व यमुना में मलबा डाले जाने पर विभाग सतर्क
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का मलबा यमुना नदी में डाले जाने संबंधी मामले में वन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यमुनोत्री हाईवे पर पौलगांव से पालीगाड़ तक धाम परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान निर्माण एजेंसी नियमों को दरकिनार कर जगह-जगह यमुना नदी के साथ गाड़ गदेरों में चौड़ीकरण का मलबा डाल रही है, जिससे किसाला-खनेड़ा पुल के समीप यमुना का प्रवाह पूरी तरह बाधित हो गया था। इस संबंध में अमर उजाला ने 28 अप्रैल के अंक में मलबे से यमुना का प्रवाह रुका शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। रविवार को वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अवैध डंपिंग से पेड़ों को नुकसान व यमुना घाटी में उड़ेले जा रहे मलबे का निरीक्षण किया। वहीं दूूसरी ओर नरेंद्र मोदी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप राणा, महासचिव जगमोहन चौहान ने अवैध रूप से किए गए डंपिंग व इससे होने वाले नुकसानों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-क्षेत्र में विभागीय टीम से स्थलीय निरीक्षण करवाया गया है। अभी तक निरीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -सुबोध काला, डीएफओ, अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट।