फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand of Mandi Committee will be fulfilled in Yamuna Ghati

यमुनाघाटी में मंडी समिति की मांग होगी पूरी

Sat, 30 Oct 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Demand of Mandi Committee will be fulfilled in Yamuna Ghati
यमुनाघाटी के किसानों की दो दशक से चली आ रही मंडी समिति की मांग अब पूरी होने जा रही है। नौगांव के लिए 934.05 लाख की लागत से स्वीकृत मंडी समिति का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक नवंबर को शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही यमुनाघाटी घाटी के किसान क्षेत्र में मंडी खोलने की मांग करते आ रहे हैं। किसानों की पीड़ा को समझते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने यमुनाघाटी के केंद्र बिंदु नौगांव के लिए वर्ष 2017 में मंडी समिति की घोषणा की थी। घोषणा पर अमल करते हुए नौगांव के सौली कस्बे में खाली पड़ी उद्यान विभाग की 0.546 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के नाम हस्तांतरित कर दिया था। रवाईं घाटी फल एवं सब्जी उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चंद का कहना है कि मंडी खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा। किसानों को फसल का सही दाम मिलने के साथ बिचौलियों की मार से भी छुटकारा मिलेगा। स्थानीय मंडी की सुविधा मिलने से किसान बड़े स्तर पर नकदी फसलों का उत्पादन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed