सरकार के आश्वासन के बाद भी नियुक्ति नहीं मिलने से योग प्रशिक्षकों में भारी रोष है। बृहस्पतिवार को योग प्रशिक्षकों ने बैठक कर सरकार से शीघ्र उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन आदि विभागों में नियुक्ति देने की मांग उठाई।
योग प्रशिक्षण केंद्र में हुई बैठक में अखिल भारतीय योग संगठन से जुड़े योग प्रशिक्षकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में योग को विद्यालयी शिक्षा में शामिल करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अब तक कोई अमल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उन्हें रोजगार नहीं देगी, तो 40 हजार योग प्रशिक्षक विशाल आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष विकेश राणा, सचिव चंद्रशेखर नैथानी, सोमनाथ सेमवाल, तेजप्रकाश, कमलेश नौटियाल, सौरभ राणा, नमिता बिष्ट, रेखा गैरोला, सरिता बिष्ट, बबीता आदि मौजूद रहे।