{"_id":"57aa0f704f1c1b0445ee4505","slug":"demand-deployment-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी डुंडा में शिक्षकों के रिक्त चल रहे पद भरने, जीर्णशीर्ण विद्यालय भवन की मरम्मत आदि विभिन्न समस्याओं लेकर अभिभावक संघ एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
मंगलवार को जीआईसी डुंडा में अभिभावक संघ एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें अभिभावक संघ ने विद्यालय में एलटी और प्रवक्ता के अधिकांश पद रिक्त चलने पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के प्रति चिंता जताई।
विज्ञापन
अभिभावकों ने दस दिन के भीतर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, पवन नौटियाल, पीटीए संघ अध्यक्ष सुशील जोशी, गेणा लाल, खेमचंद रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन