{"_id":"570bd3be4f1c1b4b424a6ad0","slug":"the-court-sent-three-others-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन तस्करों की धरपकड़ के दौरान एसटीएफ के एक जवान की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के बयानों के आधार पर गिरफ्तार किए गए तीन अन्य आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते छह अप्रैल की देर रात को दिखोली बैंड पर तस्करों की धरपकड़ के दौरान एसटीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। चार दिन बाद पुलिस ने नौ अप्रैल को मुख्य आरोपी सौड़ गांव निवासी सुंदर सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई पिस्टल बरामद करने के साथ ही मामले में तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे। पुलिस ने रविवार की रात दिखोली बैंड के पास से ही ग्रामीणों के सहयोग से चौंदियाटगांव निवासी लाखी सिंह चौहान, धनपाल चौहान एवं सौड़ गांव निवासी हुकम सिंह भंडारी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट को रविवार को ही न्यायालय में पेश कर नई टिहरी जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजने के आदेश हुए हैं। एसपी ददन पाल ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तफ्तीश पूरी कर जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।