{"_id":"a72fce64c98166f1ed8748a482027cee","slug":"suspicious-deaths-of-nepalese-workers-in-a-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में नेपाली मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में नेपाली मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 12 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर स्थित कुथनौर कस्बे में एक नेपाली मजदूर का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। दीपावली की रात स्थानीय युवकों के साथ नेपाली मजदूरों के झगड़े को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
दीपावली की रात को कुथनौर में कुछ युवकों का कमरा किराए पर लेकर रह रहे चार नेपाली मजदूरों के साथ झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि उस दौरान नेपाली मजदूरों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
इनमें शामिल काली बहादुर रात को घर नहीं लौटा। सुबह खोजबीन की गई, तो कमरे से कुछ दूर उसका शव बरामद हुआ। मृतक काली बहादुर (45) पुत्र गोभी बहादुर नेपाल का रहने वाला था और यहां मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भतीजे विरेंद्र शाही एवं विष्णु खडका ने काली बहादुर की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि रात में झगड़े की जानकारी मिली है।