Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Indian air force conducts north india hills exercise at chinyalisaur airport para commando landing planned

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर वायुसेना का बड़ा अभ्यास, 17 नवंबर को पैरा कमांडो की लैंडिंग की तैयारी

Sat, 14 Nov 2026 04:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 14 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

चीन सीमा के नजदीक स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना अपनी तैयारियों को परख रही है। अभ्यास के तहत पैरा कमांडो की लैंडिंग प्रस्तावित है। हालांकि, मौसम की खराब परिस्थितियां विमानों के संचालन में बाधा बन रही हैं।

विज्ञापन
Indian air force conducts north india hills exercise at chinyalisaur airport para commando landing planned
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन सीमा के नजदीक स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का नॉर्थ इंडिया हिल्स अभ्यास चल रहा है। 12 नवंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 21 नवंबर तक जारी रहेगा। अभ्यास के दौरान 17 नवंबर को पैरा कमांडो जवानों की लैंडिंग प्रस्तावित है। इसके लिए वायुसेना के अधिकारी तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा आपातकालीन परिस्थितियों, सैन्य अभियानों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। चीन सीमा से नजदीकी के चलते भी इस हवाई अड्डे का रणनीतिक महत्व बढ़ जाता है। यही वजह है कि सेना और वायुसेना यहां समय-समय पर अभ्यास कर अपनी परिचालन तैयारियों का जायजा लेती रहती हैं।

विज्ञापन


वायुसेना ने जिला प्रशासन से सहयोग मांगा
वायुसेना के आगरा और बरेली एयरबेस से विमानों के संचालन की योजना है, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां भारी विमानों की लैंडिंग और संचालन में बाधा बन रही हैं। इसके बावजूद अभ्यास से जुड़ी अन्य तैयारियां जारी हैं। इधर, अभ्यास को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए वायुसेना ने जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड एसआईआर:  1.25 लाख नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा, प्रदेश में 26 प्रवासी वोटर

वायुसेना की ओर से अग्निशमन विभाग, एंबुलेंस, संबंधित अधिकारियों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं और अधिकारियों एवं जवानों के ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। शनिवार को बरेली एयरबेस से वायुसेना के अधिकारी एएलएच हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंचे। अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर अभ्यास से संबंधित व्यवस्थाओं और परिचालन तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना के अभ्यास की सूचना प्राप्त हुई है। सेना और वायुसेना समय-समय पर अपने नियमित अभ्यास करती रहती हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed