{"_id":"5c794ccabdec22629b0087b8","slug":"15514534857-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख रुपये चोरी कर भागे नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख रुपये चोरी कर भागे नौकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चोरी के एक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया। नौकर तीन दिन पहले एक दुकान से एक लाख रुपये और दुकान मालिक के हस्ताक्षरित दो चेक लेकर फरार हो गया था।
जिला मुख्यालय के निकट तिलोथ में मीट की दुकान चलाने वाले शहजाद अहमद ने बताया कि उसने बीते जनवरी में बेतिया बिहार निवासी अशरफ कुरैशी को अपनी दुकान पर काम पर रखा था। 24 फरवरी को वह अपनी दुकान नौकर अशरफ कुरैशी के भरोसे छोड़कर किसी कार्य से सहारनपुर गया था। 26 फरवरी को लौटने पर उसे दुकान बंद मिली। आसपास पूछताछ में लोगों ने उसी दिन सुबह से दुकान बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने पड़ताल की तो दुकान से एक लाख रुपये नकद और दो हस्ताक्षरित चेक गायब मिले। लापता अशरफ का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। शहजाद ने 28 फरवरी को थाना कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अशरफ के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना एसआई रमन बिष्ट को सौंपी गई। सूचना साइबर सैल में तैनात कांस्टेबल विजेंद्र चौहान ने आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन चिन्यालीसौड़ से चंबा के बीच ट्रेस की। पुलिस ने तत्काल टिहरी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने ऋषिकेश के पास भद्रकाली बैरियर पर आरोपी अशरफ को धर दबोचा। उसके पास से चोरी किए गए एक लाख रुपये और दोनों चेक भी बरामद हो गए। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना की है।