चिन्यालीसौड़। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धरासू पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो महिलाओं को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार को पुलिस की दो टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसमें पुलिस ने ऐला देवी निवासी धारकोट बनचौरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दिवरीखोल क्षेत्र में कच्ची शराब की भट्टी चला रही मीमा देवी को 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के अन्य उपकरणों के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।