फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा मिली मेरठ के नारी निकेतन में, छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म

गांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा मिली मेरठ के नारी निकेतन में, छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म

Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
गांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा मिली मेरठ के नारी निकेतन में, छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म
पुरोला (उत्तरकाशी)। पुरोला ब्लाक के एक गांव से विगत तीन जनवरी को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई किशोरी मेरठ के नारी निकेतन से बरामद हुई। इस दौरान यह नाबालिग बलात्कार का शिकार भी हुई। पीड़िता के बयान और मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने वाली गांव की ही एक महिला और कैराना उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विगत तीन जनवरी को ब्लाक के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ रही किशोरी स्कूल के बाद अपने चाचा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। दो दिन बाद भी जब वह चाचा के घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर गांव की ही एक महिला पर उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि किशोरी के गायब होने के अगले दिन वह महिला भी अपने घर से लापता हो गई। पुलिस ने किशोरी के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल की। इसी दौरान नारी निकेतन मेरठ में किशोरी की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली। न्यायालय के आदेश के साथ मेरठ पहुंची पुरोला थाना पुलिस किशोरी को लेकर शुक्रवार को लौट आई।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने अपने परिचित युवक से फोन पर बात कराने के बाद उसे सहारनपुर जाने वाली बस में बैठा दिया था। वहां से खुरगान कैराना शामली (उप्र) निवासी सरबर पुत्र खुर्शीद उसे अपने घर ले गया और उसने तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित महिला का फोन आने पर वह युवक उसे कैराना में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरी को नारी निकेतन मेरठ भेज दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपित महिला और युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान के बाद इसमें बलात्कार आदि अन्य अपराध की धाराएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed