{"_id":"5bb64b82867a55293641c24d","slug":"15386735164-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो भांग के पत्तों के साथ एक दुकानदार को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो भांग के पत्तों के साथ एक दुकानदार को दबोचा
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। बाजार क्षेत्र में भांग के पत्ते बेच रहे एक दुकानदार को धरासू थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की दुकान से भी करीब ढाई किलो भांग के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को लंबे समय से चिन्यालीसौड़ बाजार क्षेत्र से भांग की बिक्री होने की सूचना मिल रही थी, जिसकी पड़ताल के लिए पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुई थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बाजार में परचून की दुकान चलाने वाले सुलीठांग निवासी रमेश को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के पास से 84 पैकटों में करीब दो किलो 600 ग्राम भांग के पत्ते भी बरामद हुए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।