फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   महज 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

महज 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
महज 15 घंटे के भीतर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
पुरोला (उत्तरकाशी)। मोरी पुलिस ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की चोरी के मामले का 15 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। चोरी की गई रकम के साथ गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोरी के लिवाड़ी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीते 26 सितंबर को मसूरी क्षेत्र से बकरियां बेच कर चार लाख 41 हजार रुपये लेकर आया था। उस रात वह मोरी के एक होटल में ठहरा। इसी बीच उसकी रकम पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। वीरेंद्र ने 27 सितंबर को मोरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी। थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अगले ही दिन नैटवाड़ रोड मोरी स्थित गिनोटी तप्पड़ में शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी की गई रकम के चार हजार 36 हजार 520 रुपये बरामद हुए। उसने चोरी स्वीकारते हुए शेष पैसे खर्च करने की बात कही। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सटूड़ी मोरी निवासी विनय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई चंद्रशेखर नौटियाल, कांस्टेबल मुकेश एवं मनवीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed