{"_id":"5afb15904f1c1bdd408b5805","slug":"15264044939-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (ब्यूरो)। क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि एक विवाहिता ने आजाद सिंह राणा के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। महिला ने तहरीर में बताया कि 14 मई की रात करीब नौ बजे आजाद ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।