{"_id":"5adf66fb4f1c1b82028b62c3","slug":"152459033215-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक-एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो चरस तस्करों को एक-एक किलो चरस के साथ दबोचा। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
सोमवार देर रात को पुलिस ने महिडांडा सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डंपिंग जोन के पास नेपाल निवासी राजकुमार के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई रमन बिष्ट, कांस्टेबल मनीष कुमार एवं नरेंद्र राणा शामिल थे। इधर, मंगलवार दोपहर में कुटेटीदेवी बैरियर पर चेकिंग के दौरान ठांडी गांव निवासी जयपाल बिष्ट के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। इसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर इसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई मनीषा नेगी, कांस्टेबल सुनील मैठाणी, गणेश कुमार एवं सुरेंद्र कुमार शामिल थे। एसपी ददनपाल ने तस्करों को दबोचने वाली पुलिस टीम को ढाई-ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।