{"_id":"5a68b6974f1c1b8c268b6364","slug":"15168121234-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की छापेमारी से नगर में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर विभाग की छापेमारी से नगर में मचा हड़कंप
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। नगर के दो प्रमुख व्यवसायियों के चार प्रतिष्ठानों पर बुधवार को एक साथ आयकर विभाग के छापों से हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक भी आयकर विभाग के अधिकारी व्यापारियों के दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए थे।
बुधवार दोपहर को केंद्र से आई आयकर विभाग की टीम ने होटल सहजविला इन स्थित एमएस ट्रेडर्स के कार्यालय, मुख्य बाजार स्थित मटूड़ा हार्डवेयर, भटवाड़ी रोड स्थित सेनेटरी एवं टाइल्स स्टोर तथा भैरवचौक स्थित सुरभि ज्वैलर्स की दुकान पर छापा मारा। टीम में शामिल आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही बंद कर दस्तावेज खंगालना और पूछताछ शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक भी इन प्रतिष्ठानों की जांच जारी थी। छापामारी को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में बात करने से इंकार कर दिया।