फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ठगों के तार बाहरी राज्यों के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का अंदेशा

ठगों के तार बाहरी राज्यों के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का अंदेशा

Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
ठगों के तार बाहरी राज्यों के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का अंदेशा
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। बनचौरा क्षेत्र में ठगी के मामले में गिरफ्तार युवकों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया है। वहीं ठगों ने जिस कंपनी से जुड़े होने की बात कही थी, उस कंपनी के संचालक ने युवकों के कंपनी कर्मचारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

रविवार को राजस्व पुलिस ने बनचौरा क्षेत्र में पांच युवकों को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। नायब तहसीलदार चक्रधर सेमवाल के बताया कि ठग पंचकुला हरियाणा की जिस गुप्ता एंड गुप्ता कंपनी से जुड़े होने की बात कर रहे थे, उसके संचालक नीरज गुप्ता ने इन युवकों के कंपनी का कर्मचारी होने से इंकार किया है। युवकों से पूछताछ और इनके मोबाइल से पता चला है कि इनके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं। आरोपी युवकों ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, बिहार और पंचकुला हरियाणा में आठ लोगों के खातों में ऑनलाइन से बड़ी धनराशि भेजी है। ठगों ने सबसे ज्यादा पैसे बागेश्वर में सद्दाम के खाते में ट्रांसफर किए हैं। इन खातों और फोन नंबरों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed