{"_id":"59bea1224f1c1b91688b5190","slug":"150566534415-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। क्षेत्र की एक महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को पांच दिन बाद सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। वायरल हुए इस अश्लील वीडियो को डीलिट करने के लिए पुलिस टीम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी के मोबाइल पर वीडियो मिलता है, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कुछ दिन पूर्व एक महिला नेता का अश्लील वीडियो आने से शहर में हड़कंप मच गया था। पीड़िता ने थाना कोतवाली में पुरोला निवासी मनोज रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के ढूंढने के लिए पुलिस टीम की ओर से कई स्थानों पर दबिश देने के बाद, शनिवार देर रात को चकराता रोड देहरादून से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 385/342/506 तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेशी के बाद टिहरी जेल भेज दिया है।
एसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में बाजार चौकी इंचार्ज धनंजय कुमार, राहुल नौटियाल, हरदयाल सिंह तथा एसओजी टीम के ओसाब खान, नितिन शर्मा और विजेंदर सिंह शामिल थे। टीम को 2500 सौ रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।