भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सोमवार को 19 विपक्षी राजनीतिक दलों के आह्वान पर भाकपा और बसपा नेता व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। भाकपा नेता महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकार बेलगाम हो गई है। कोविड-19 महामारी पर कुप्रबंधन के कारण लोगों की जान जा रही है। उन्होंने सरकार से तीनों कृषि कानून निरस्त करने, मुद्रास्फीति और मूल्य वृद्धि के साथ बढ़ती बेरोजगारी पर लगाम लगाने की मांग की। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों के लगातार निजीकरण करने का कड़ा विरोध किया गया। प्रदर्शन में बसपा से शारदा, किसान नेता हरी सिंह चौहान, किशन पंवार, दयाराम, बचन राणा, लक्ष्मण पंवार, गोविंद सिंह, कुंती सिंह, सरोज देवी आदि शामिल थे।