फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Construction of Uttarkashi bus stand started

उत्तरकाशी के बस अड्डे का निर्माण शुरू

Thu, 08 Sep 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of Uttarkashi bus stand started
उत्तरकाशी में बस अड्डा निर्माण के लिए भूमि पूजन करते गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, डीएम अभिषेक रू? - फोटो : UTTER KASHI
जिला मुख्यालय स्थित जियोग्रिड वॉल के पीछे अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व डीएम अभिषेक रूहेला ने 6.66 करोड़ की लागत से बनने वाले बस अड्डा निर्माण के लिए भूमि पूजन कर पहली ईंट रखी।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि शहर में लंबे समय से बस अड्डा निर्माण की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्याओं को गंभीरता से लेेते हुए दशकों से लंबित बस अड्डे निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने बस अड्डा निर्माण से आगामी यात्रा सीजन में सुविधा मिलने की बात कही। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम चंबा को तय समयसीमा के साथ गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, ईई पेयजल निर्माण निगम इरशाद हुसैन, सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, डीसीबी अध्यक्ष विक्रम सिंह, रावल अशोक सेमवाल, चंदन पंवार, रजनी कोटवाल, लोकेंद्र बिष्ट, देशराज बिष्ट, अजीतपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
बस अड्डे के भूमिपूजन कार्यक्रम में कुछ देरी से पहुंचे पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कार्यक्रम निपटने के बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। भूमि पूजन के दौरान भी उनके प्रोटोकॉल के अनुरूप बैठने की व्यवस्था नहीं की गई।

16 बसें, 49 कारें और 35 दुपहिया वाहन होंगे खड़े
कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम चंबा के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक मंजिला बस अड्डे के पहले भूमिगत तल में 16 बसें, पहली मंजिल में 49 कारें और 35 दुपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। बस अड्डे की सुरक्षा के लिए डिजाइन में फेरबदल करते हुए वरुणावत पर्वत की तरफ से रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही वर्तमान समय में निर्माण स्थल पर जमा मलबे को भी हटाया जाएगा। पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को भी चाकचौबंद करने की योजना है। उन्होंने अगस्त 2023 तक बस अड्डे का निर्माण पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed