फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   condition of 50 villagers deteriorated

प्रसाद और भोज खाने से 50 ग्रामीणों की हालत बिगड़ी

Sat, 04 Sep 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
condition of 50 villagers deteriorated
यमुनाघाटी के खरसाली में प्रसाद और भोज खाने से बीमार ग्रामीण की स्वास्थ्य जांच करता डॉक्टर। - फोटो : UTTER KASHI
खरशाली गांव में समेश्वर देवता के यज्ञ अनुष्ठान में प्रसाद व भोज खाने से 50 से अधिक ग्रामीणों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। पांच ग्रामीणों को सीएचसी बड़कोट और कुछ को सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य सभी का गांव में ही उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा खरशाली में समेश्वर देवता का पांच दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। रात्रि को पूजन के बाद जैसे ही ग्रामीणों ने भोजन किया, तो उसके कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को उल्टी दस्त होने शुरू हो गए। गंभीर बीमार कुछ लोगों को रात में ही बड़कोट और नौगांव उपचार के लिए लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों की टीम रात को ही खरशाली गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि गांव में चल रहे देव अनुष्ठान में गांव के ग्रामीण पूजा-अर्चना के बाद रात्रि को ही भोजन करते हैं। प्रसाद व भोज लेने के तुरंत बाद 50 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं बीमार हो गए। तीन चिकित्सकों का दल खरशाली गांव में ही पीड़ित ग्रामीणों के उपचार में जुटा हुआ है। चिकित्सक डा. रोहित भंडारी व डा. पवन रावत ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से ग्रसित सभी ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर है। सभी को समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed