फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Communication Services Disrupted in Dharali and Mukhba; Residents Inconvenienced

Uttarkashi News: धराली और मुखबा में संचार सेवा प्रभावित, लोग परेशान

Tue, 19 May 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 19 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Communication Services Disrupted in Dharali and Mukhba; Residents Inconvenienced
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर स्थित धराली और मुखबा गांव में इन दिनों संचार सेवाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं होने से ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बार-बार बाधित होने से लोगों का संपर्क व्यवस्था से जुड़ाव प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र में संचार सेवाएं बेहतर करने की मांग की।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क कमजोर चल रहा है। इससे जरूरी फोन कॉल तक नहीं हो पा रहे हैं। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा बाधित होने से ऑनलाइन कार्य, बैकिंग और डिजिटल भुगतान में भी दिक्कतें आ रही है। वहीं, चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी अपने परिजनों से संपर्क करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में संचार सेवा बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक संपर्क में आती है। कई बार नेटवर्क पूरी तरह गायब हो जाता है। इससे लोगों को गांव से बाहर जाकर संपर्क करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन और दूरसंचार विभाग से यात्रा सीजन को देखते हुए संचार सेवाएं बेहतर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed